- एमपॉक्स के बढ़ते मामलों के कारण कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने पूरे देश में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया।
- एमपॉक्स को पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था
- यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण से होती है।
- इसका संक्रमण पहली बार वर्ष 1958 में शोध के लिये रखे गए बंदरों में देखा गया था जिसके कारण इसका नाम 'मंकीपॉक्स' रखा गया।
- मनुष्यों में इसका पहला मामला वर्ष 1970 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में ही पाया गया था।
- मनुष्य में मंकीपॉक्स का प्रसार संक्रमित व्यक्ति या जानवर के निकट संपर्क से होता है
- यह एक जूनोटिक बीमारी है।
- गिलहरी, चूहे, और बंदरों की कुछ प्रजातियाँ इस विषाणु के वाहक के रूप में कार्य करते हैं।
- इसके प्रारंभिक लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, सूजन, पीठ दर्द और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं।
- इस बीमारी में शरीर पर दाने उभर जाते हैं
- मंकीपॉक्स की अभी तक कोई सुरक्षित, प्रमाणिक चिकित्सा उपलब्ध नहीं है।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य
- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य एक मध्य अफ़्रीकी देश है।
- यह अल्जीरिया के बाद अफ़्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
- इसकी सीमा मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, दक्षिणी सूडान, यूगांडा, रवांडा,बुरुंडी, अंगोला, ज़ाम्बिया और कांगो गणराज्य से लगती है
- इसे 30 जून 1960 को बेल्जियम से स्वतंत्रता मिली
- राजधानी - किंशासा, कांगो नदी के किनारे स्थित
- नील नदी के बाद कांगो नदी अफ़्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
- कांगो नदी विश्व की एकमात्र नदी है जो भूमध्य रेखा को दो बार काटती है।
- मुद्रा - कांगो फ़्रैंक