New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

हिंदी दिवस

चर्चा में क्यों ? 

  • प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है 
  • इसका उद्देश्य हिंदी के महत्व को समझाना और इसे बढ़ावा देना है 

14 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस ?

  • 14 सितंबर 1949 को ही हिंदी देश की राजभाषा घोषित हुई थी 
  • इसीलिए भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया 
  • पहला हिंदी दिवस वर्ष 1953 में मनाया गया था  

हिंदी

  • हिंदी नाम का मतलब सिंधु नदी की भूमि है 
  • 11वीं शताब्दी की शुरुआत में फारसी बोलने वाले लोगों ने सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को ‘हिंदी’ का नाम दिया
  • हिंदी भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा
  • देश की लगभग 70% आबादी हिंदी समझ सकती है 
  • मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है 

भाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधान

  • अनुच्छेद 343 - संघ की राजभाषा।
    • संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी
  • अनुच्छेद 344 - राजभाषा के संबंध में आयोग और संसद की समिति।
  • अनुच्छेद 351 - हिंदी भाषा के विकास के लिए निदेश।
  • भारतीय संविधान की अनुसूची 8 में हिंदी सहित 22 आधिकारिक भाषाएँ 

प्रश्न  -  पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया था ?

(a) वर्ष 1948 

(b) वर्ष 1950

(c) वर्ष 1953

(d) वर्ष 1955

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR