New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

वाराणसी में स्थापित किया जाएगा हिंदी भाषा संग्रहालय

चर्चा में क्यों ?

  • उत्तर प्रदेश सरकार, काशी (वाराणसी) में देश का पहला हिंदी साहित्य संग्रहालय स्थापित करेगी। 
  • यह संग्रहालय किसी भाषा को समर्पित देश का पहला संग्रहालय होगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
  • इस संग्रहालय में प्रख्यात हिंदी विद्वानों की तमाम पुरानी पांडुलिपियां और पुस्तकें मौजूद रहेंगी।
  • इसमें हिंदी साहित्यकारों की कृतियों के साथ-साथ उनके फोटोग्राफ और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज व साहित्य भी उपलब्ध रहेंगे 
  • इसमें हिंदी विद्वानों की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी।

हिंदी

  • हिंदी नाम का अर्थ सिंधु नदी की भूमि
  • 11वीं शताब्दी की शुरुआत में फारसी बोलने वाले लोगों ने सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को ‘हिंदी’ का नाम दिया
  • हिंदी, भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा
  • देश की लगभग 70% आबादी हिंदी समझ सकती है 
  • मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है 

प्रश्न  - देश का पहला हिंदी साहित्य संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जायेगा ?

(a) नई दिल्ली 

(b) उज्जैन 

(c) लखनऊ 

(d) वाराणसी 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR