
- हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को वर्ष 2024 के उत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किया गया।
- HAL ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
- वित्तीय वर्ष 2023-24 में HAL ने परिचालन से ₹29,810 करोड़ से अधिक का राजस्व एकत्र किया।
- इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि हुई
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड
- यह विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े एयरोस्पेस और रक्षा निर्माताओं में से एक है।
- इसकी स्थापना 23 दिसंबर 1940 को हुई थी।
- यह एक सरकारी स्वामित्व वाला निगम है।
- इसका मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है।
- यह विमान, जेट इंजन और हेलीकॉप्टरों इत्यादि का निर्माण करता है।