New
The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार

 चर्चा में क्यों?

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वरिष्ठ गोलकीपर सविता पुनिया ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।

हरमनप्रीत सिंह की उपलब्धि:

  • वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाया। 
  • वह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

सविता पुनिया  की उपलब्धि:

  • वह टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थीं।
  • यह टीम कांस्य पदक जीतने के बेहद करीब पहुंची थी, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन से हार गई।
  • वर्ष 2024 के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह गोलकीपर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी सविता ने जीता। 
  • यह तीसरी बार था जब उन्होंने यह सम्मान हासिल किया।

हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार:

  • यह भारतीय हॉकी के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार हॉकी इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के सम्मान में प्रदान किया जाता है।
  • यह भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक थे।

प्रश्न.  हाल ही में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार किसने जीता?

(a) मनप्रीत सिंह

(b) रूपिंदर पाल सिंह

(c) हरमनप्रीत सिंह

(d) पी. आर. श्रीजेश

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X