New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

गृह मंत्री अमित शाह बने संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष

चर्चा में क्यों

  • हाल ही में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सर्वसम्मति से संसदीय राजभाषा समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया
  • अमित शाह वर्ष 2019 से 2024 के दौरान भी संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष थे। 

संसदीय राजभाषा समिति

  • राजभाषा पर संसद की समिति का गठन वर्ष 1976 में राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 4 के तहत किया गया था।
  • इस समिति में 30 संसद सदस्य होते हैं -
    • इसमें 20 लोक सभा और 10 राज्य सभा सदस्य होते हैं।
  • समिति का कार्य –
    • आधिकारिक उद्देश्यों के लिए हिंदी के उपयोग में हुई प्रगति की समीक्षा करना 
    • आधिकारिक संचार में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए सिफारिशें करना 

प्रश्न  - संसदीय राजभाषा समिति में कुल कितने सदस्य होते हैं ?

(a) 10

(b) 20

(c) 25

(d) 30

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR