New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

हरिकेन मिलटन

चर्चा में क्यों 

  • हाल ही में हरिकेन मिलटन अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के 'सिएस्टा की' शहर के तट से टकराया 
  • इससे फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में 24 घंटे में 16 इंच बारिश हो चुकी है। 
  • यह पिछले एक हजार साल में इस इलाके में होने वाली सबसे ज्यादा बारिश है। 
  • इस इलाके में 3 महीने की बारिश मात्र 3 घंटों में हो गई।

हरिकेन

  • हरिकेन एक तरह का चक्रवात है। 
  • इसकी मुख्य विशेषता तेज हवाएं और भारी वर्षा होती है
  • इसके उत्पत्ति स्थान के आधार पर अलग-अलग नाम होते हैं।
    • टाइफून: चीन सागर और प्रशांत महासागर में।
    • हरिकेन: कैरेबियन सागर और अटलांटिक महासागर में 
    • टोरनाडो: पश्चिम अफ्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका में।
    • विली-विलीज: उत्तर-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।
    • उष्णकटिबंधीय चक्रवात: हिंद महासागर क्षेत्र में।

  • इन सभी प्रकार के तूफानों का वैज्ञानिक नाम उष्णकटिबंधीय चक्रवात है।
  • उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति उत्तरी व दक्षिणी गोलार्द्धों में 8 डिग्री अक्षांश से 15 डिग्री अक्षांश के मध्य महासागर की सतह पर होती है। 
  • ये महासागरों के पश्चिमी भाग में उत्पन्न होते हैं जहाँ तापमान पूर्वी भागों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक होता है। 
  • उत्तरी गोलार्द्ध में इनकी दिशा वामावर्त (Counter Clockwise) और दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणावर्त (Clockwise) होती है।

  • निर्माण के कारक
    • 27°C या उससे अधिक का सतत समुद्री तापमान आवश्यक 
    • मध्य क्षोभमंडल में उच्च नमी 
    • हवा की औसत गति लगभग 120 किमी/घंटा
    • घूर्णन आरंभ करने के लिए कोरिओलिस बल की उपस्थिति
    • एक प्रारंभिक निम्न दबाव क्षेत्र

प्रश्न  - हाल ही में हरिकेन मिलटन ने किस देश को प्रभावित किया ?

(a) जापान 

(b) चीन 

(c) इंडोनेशिया 

(d) अमेरिका 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR