प्रारंभिक परीक्षा – अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों का संघ (CGIAR) मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3 |
चर्चा में क्यों
- हैदराबाद स्थित अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान,अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (International Crops Research Institute for the Semi-arid Tropics:ICRISAT), जो उष्णकटिबंधीय शुष्क भूमि कृषि खाद्य प्रणाली नवाचार पर ध्यान केंद्रित करता है, अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों का संघ (CGIAR) के एकीकृत साझेदारी में शामिल हो गया है।
![CGIAR-global-initiative](https://www.sanskritiias.com/uploaded_files/images//CGIAR-global-initiative.jpg)
प्रमुख बिंदु
अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के संघ (Consortium of International Agricultural Research Centers : CGIAR) का वैश्विक पहल :
- इस पहल का उद्देश्य जलवायु संकट से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए भोजन, भूमि और जल प्रणालियों को बदलना/परिवर्तित करना है।
- अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्रों का संघ (CGIAR)- इसका मुख्यालय मोंटपेलियर, फ्राँस में स्थित है।
- CGIAR एक वैश्विक साझेदारी/समझौता है जो विश्व में खाद्य सुरक्षा से संबंधित अनुसंधान में लगे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को एकजुट करने का कार्य करती है।
- अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (International Crops Research Institute for the Semi-arid Tropics:ICRISAT) एक गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक सार्वजनिक अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान संगठन है, जो एशिया और उप-सहारा अफ्रीका में कृषि के विकास के लिये अनुसंधान (Research) करता है।
- इसका मुख्यालय हैदराबाद के पाटनचेरू में स्थित है।
- इसकी स्थापना वर्ष1972 में फोर्ड और रॉकफेलर फाउंडेशन द्वारा बुलाए गए संगठनों के एक संघ के द्वारा की गई थी।
- इसके चार्टर पर खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने हस्ताक्षर किए थे।
- इस संगठन में विश्व के लगभग सभी कृषि अनुसंधान से जुड़े भागीदार संगठन शामिल हैं।
- CGIAR संघ में 8,000 से अधिक कर्मचारी हैं, जो 80 से अधिक देशों में कार्यरत हैं।
- CGIAR में 15 अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान शामिल हैं।
प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र संघ क्या है ?
1.गैर-लाभकारी वैश्विक संगठन है। 2. राजनीतिक वैश्विक संगठन है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न 1 और ना ही 2
उत्तर - (a)
मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र संघ क्या है ? बढ़ते खाद्य संकट से निपटने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें?
|
स्रोत: businessline.TH