चर्चा में क्यों?
प्रमुख भारतीय उच शिक्षण संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम )-अहमदाबाद और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पहला विदेशी परिसर खोलेंगे।

भारत-दुबई समझौते: प्रमुख बिंदु
- शिक्षा क्षेत्र:
- IIM-अहमदाबाद का नया कैंपस दुबई में, शैक्षणिक सत्र शुरू: सितंबर 2025
- IIFT का पहला विदेशी परिसर दुबई के इंडिया पैवेलियन, एक्सपो सिटी में स्थापित होगा
- जहाज मरम्मत:
- कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्रायडॉक्स वर्ल्ड के बीच MoU
- जहाज मरम्मत सुविधाएँ स्थापित होंगी: कोच्चि (केरल) और वडिनार (गुजरात)
- ड्रायडॉक्स वर्ल्ड: DP वर्ल्ड UAE की सहायक कंपनी
- स्वास्थ्य सेवा:
- दुबई में स्थापित होगा: 100-बिस्तरों वाला भारत-UAE मैत्री अस्पताल
- व्यापार और निवेश:
- दुबई चैंबर ऑफ कॉमर्स भारत में खोलेगा कार्यालय
- दुबई में भारत मार्ट का निर्माण कार्य आरंभ
- भारत मार्ट: DP वर्ल्ड द्वारा विकसित - पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरेशिया के लिए व्यापारिक गेटवे
दुबई अमीरात के बारे में:

- दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सात अमीरातों में से एक है।
- सात अमीरात: अबू धाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, उम्म अल-क़ायवेन, रास अल-खैमाह, अल-फ़ुजैरा।
- दुबई की तुलना अक्सर सिंगापुर और हांगकांग से की जाती है - व्यापारिक हब के रूप में।
- दुबई की अर्थव्यवस्था तेल पर निर्भर नहीं है, बल्कि व्यापार, निवेश और लक्जरी टूरिज्म पर आधारित है।
- राजधानी: दुबई शहर
- वर्तमान शासक: शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम
IIT दिल्ली - अबू धाबी परिसर
- IIT दिल्ली संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस शुरू कर रहा है।
- शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: 2024-25 से
प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान हाल ही में दुबई (UAE) में अपना पहला विदेशी परिसर खोलने जा रहा है?
(a) IIM बैंगलोर
(b) IIM अहमदाबाद
(c) IIT खड़गपुर
(d) IISc बेंगलुरु
|