New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

इन्कोवेक वैक्सीन

चर्चा में क्यों 

हाल ही में, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organization : CDSCO) ने 18+ आयु वर्ग के लिये इन्कोवेक वैक्सीन को आपात स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिये अनुमोदित किया है।

इन्कोवेक वैक्सीन के बारे में 

  • यह कोविड-19 के लिये एक पूर्व-संलयन स्थिर स्पाइक प्रोटीन के साथ चिंपैंज़ी एडेनोवायरस वेक्टरेड पुनः संयोजी प्रतिकृति-हीन वैक्सीन (ChAd36-SARS-CoV-S) है।
  • इसका विकास भारत बायोटेक द्वारा वाशिंगटन विश्वविद्यालय सेंट लुइस के साथ साझेदारी में किया गया है। 
  • नाक के माध्यम (Intra-Nasal) से ली जाने वाली यह विश्व की पहली कोविड-19 वैक्सीन है। इसे 2.8 ℃ पर संरक्षित किया जा सकता है।

अन्य बिंदु 

  • उत्पाद विकास और नैदानिक परीक्षणों को भारत सरकार द्वारा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कोविड-19 सुरक्षा कार्यक्रम के माध्यम से वित्त पोषित किया गया था।
  • यह वैक्सीन वैरिएंट-विशिष्ट टीकों के तेजी से विकास को सक्षम करेगा। यह बड़े पैमाने पर टीकाकरण के माध्यम से उभरते वेरिएंट से सुरक्षा में सहायक है।
  • यह कम और मध्यम आय वाले देशों में लागत प्रभावी होने के साथ ही लाभकारी भी है। यह कदम कोविड-19 महामारी के विरुद्ध भारत की सामूहिक प्रयास को मजबूती प्रदान करेगा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR