New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत मालदीव से सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

संदर्भ-

  • दुबई में COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति के बीच बैठक के दौरान सेना की वापसी के मुद्दे पर 3 दिसंबर, 2023 को संक्षिप्त चर्चा हुई।

climate-summit

मुख्य बिंदु-

  • राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के अनुसार, भारत सरकार मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमत हो गई है।
  • मुइज्जू ने भारतीय अधिकारियों के साथ COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन के मौके पर बातचीत के बाद यह टिप्पणी की।
  • सितंबर, 2023 में हुए चुनाव में मुइज्जू ने "भारत पहले" नीति को बदलने के लिए अभियान चलाया और राष्ट्रपति चुनाव जीता था।
  • नवंबर, 2023 में अपने राष्ट्रपति पद ग्रहण समारोह में मुइज्जू ने कहा था कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके देश में कोई विदेशी सैन्य उपस्थिति न हो।
  • समारोह में सम्मिलित भारत के पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू से उन्होंने भारतीय सेना की वापसी का अनुरोध किया था।
  • भारत द्वारा मालदीव को दिए गए दो हेलीकॉप्टरों और एक डोर्नियर विमान के संचालन और प्रबंधन के लिए अधिकांश भारतीय सैन्यकर्मी मालदीव में हैं।

भारत की मालदीव में उपस्थिति-

  • मुइज्जू के अनुसार, हम विकास परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने पर भी सहमत हुए हैं।
  • भारत मालदीव को कुछ सैन्य उपकरण प्रदान करता है, आपदा प्रतिक्रिया में सहायता करता है और वहां एक नौसैनिक गोदी बनाने में मदद कर रहा है।
  • भारत और मालदीव के बीच चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने भारत द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के महत्व को पहचाना।
  • मालदीव ने इन भारतीय प्लेटफार्मों की उपयोगिता को स्वीकार किया है। इन्हें कैसे चालू रखा जाए, इस पर चर्चा चल रही है। 
  • दुबई में मोदी-मुइज्जू की मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने एक कोर ग्रुप बनाने का फैसला किया।
  • भारत के विदेश मंत्रालय ने इस टिप्पणी का तुरंत जवाब नहीं दिया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच किस स्थान पर मुलाकात हुई?

  1. पेरिस
  2. वाशिंगटन
  3. दुबई
  4. सिंगापुर

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत मालदीव को अनेक प्रकार से सहायता प्रदान करता है, फिर भी मालदीव द्वारा भारत की कुछ नीतियों का विरोध किया जा रहा है। मूल्यांकन कीजिए।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR