New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत बना हिंद-प्रशांत आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष

चर्चा में क्यों ?

IPEF

  • हाल ही में हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे (IPEF) के 14 साझेदार देशों ने भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष चुना।
  • इस आपूर्ति श्रृंखला परिषद का अध्यक्ष अमेरिका को चुना गया है।
  • IPEF के 14 साझेदार देशों ने क्षेत्र में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए तीन परिषदों की स्थापना की है।
    • आपूर्ति श्रृंखला परिषद का अध्यक्ष अमेरिका और उपाध्यक्ष भारत है 
    • संकट प्रतिक्रिया नेटवर्क का अध्यक्ष दक्षिण कोरिया और उपाध्यक्ष जापान है 
    • श्रम अधिकार सलाहकार बोर्ड का अध्यक्ष अमेरिका और उपाध्यक्ष फिजी है 
    • इन सब का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा।
  • इनकी स्थापना आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन से संबंधित ऐतिहासिक हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे के लिए समृद्धि समझौते के तहत की गई है।

इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क(IPEF)

Economic-Framework

  • इसकी शुरुआत 23 मई 2022 को टोक्यो, जापान में हुई थी।
  • इसमें 14 देश शामिल हैं-
    • ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, फिजी, भारत, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, अमेरिका।
  • इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में विकास, आर्थिक स्थिरता और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लक्ष्य के साथ भागीदार देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव और सहयोग को मजबूत करना है।

प्रश्न  - इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क(IPEF) में कितने देश शामिल हैं ?

(a) 14 

(b) 15 

(c) 16 

(d) 17

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR