New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

भारत बना यूनिसेफ का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

चर्चा में क्यों ?

  • भारत यूनिसेफ को पोषण और स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने वाला तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है।
  • यूनिसेफ के अनुसार, बच्चों के लिए स्वास्थ्य और पोषण सहायता प्रदान करने वाले वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं में भारतीय आपूर्तिकर्ता तीसरे स्थान पर हैं। 
  • भारतीय कंपनियों ने यूनिसेफ को छह अरब डॉलर से अधिक मूल्य की वस्तुएं और सेवाएं दी हैं।
  • इनमें दवाएं, टीके और पोषण आपूर्ति शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है। 
  • इसकी स्थापना, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए वर्ष 1946 में की गयी थी।
  • UNICEF दुनिया भर में बच्चों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर शोध रिपोर्ट भी जारी करता है।
  • इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
  • यह एक कार्यकारी बोर्ड  द्वारा शासित होता है, जिसमें 36 सदस्य होते हैं, जिन्हें  संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है ।
  • इसे वर्ष 1965 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • UNICEF के साथ साझेदारी के लिए, भारत में नोडल एजेंसी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है। 

प्रश्न  - संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1940

(b) वर्ष 1946

(c) वर्ष 1960

(d) वर्ष 1965

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR