New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास साइक्लोन-III

चर्चा में क्यों ?

  • भारत और मिस्र के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास "साइक्लोन" का तीसरा संस्करण 10 फरवरी 2025 से राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रारंभ हुआ
  • यह अभ्यास 23 फरवरी 2025 तक चलेगा।
  • यह एक वार्षिक अभ्यास है, जिसे दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
  •  पिछला संस्करण जनवरी 2024 में मिस्र में आयोजित हुआ था।

अभ्यास के उद्देश्य

  • सैन्य सहयोग को मजबूत करना।
  • संयुक्त संचालन रणनीतियों और विशेष बल कौशल का आदान-प्रदान।
  • रेगिस्तान/अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों का अभ्यास।
  • उच्च स्तर की शारीरिक तंदुरूस्ती और संयुक्त सामरिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना।
  • सैन्य उपकरणों और रक्षा विनिर्माण उद्योग का अवलोकन।

प्रमुख गतिविधियाँ

  • उन्नत विशेष बल कौशल और वर्तमान परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का अभ्यास।
  • 48 घंटे का सत्यापन अभ्यास, जिसमें सामरिक संचालन की समीक्षा और पूर्वाभ्यास शामिल होगा।
  • मिस्र के स्वदेशी सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन।
  • संयुक्त सामरिक अभ्यास और उच्च जोखिम वाले मिशनों की योजना बनाना।

महत्त्व और प्रभाव

  • यह अभ्यास भारत और मिस्र के रक्षा संबंधों को और मजबूत करेगा।
  • दोनों सेनाएँ बेहतर अंतर-संचालन और संयुक्तता विकसित करेंगी।
  • सैनिकों के बीच मिलनसारिता और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।
  • दोनों पक्ष अपनी सर्वोत्तम रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं को साझा कर सकेंगे।

प्रश्न  - साइक्लोन युद्ध अभ्यास किन दो देशों के बीच आयोजित किया जाता है ?

(a) भारत और थाईलैंड 

(b) भारत और श्रीलंका

(c) भारत और जापान 

(d) भारत और मिस्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR