New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (India International Science Festival- IISF)

प्रमुख बिंदु

  • ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव’ (आई.आई.एस.एफ.) का 6वां संस्करण (IISF 2020) 22 से 25 दिसम्बर 2020 तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
  • आई.आई.एस.एफ. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से सम्बंधित सभी मंत्रालयों एवं भारत सरकार के विभागों तथा विज्ञान भारती (विभा) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है।
  • इस वर्ष सी.एस.आई.आर (CSIR) अन्य सभी सम्बंधित मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से आई.आई.एस.एफ. 2020 के आयोजन की अगुवाई करेगा।
  • ध्यातव्य है कि पहला और दूसरा आई.आई.एस.एफ. नई दिल्ली में, तीसरा चेन्नई में, चौथा लखनऊ में और पाँचवाँ आई.आई.एस.एफ. कोलकाता में आयोजित किया गया था।

उद्देश्य

  • विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर लाकर युवाओं तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति उत्साह व रूचि को बढ़ावा देना।
  • आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक कल्याण के लिये भारतीय विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी नवाचारों की भूमिका की झलक प्रस्तुत करना।
  • भारत और विदेशों के छात्रों, नवोन्मेषकों, शिल्पकारों, किसानों, वैज्ञानिकों और विज्ञान विशेषज्ञों के साथ भारत की वैज्ञानिक तथा तकनीकी प्रगति की उपलब्धियों को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR