
- हाल ही में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने वर्ष 2023 में देशों द्वारा किए जाने वाले सैन्य खर्च पर रिपोर्ट जारी की
- इसके अनुसार भारत विश्व में चौथा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है
- भारत ने वर्ष 2023 में 83.6 अरब डॉलर सैन्य खर्च किया।
- यह खर्च 2022 से 4.2% और 2014 से 44% अधिक है।
- इस रिपोर्ट में सैन्य खर्च वाले तीन शीर्ष देश (वर्ष 2023 में)-
- संयुक्त राज्य अमेरिका (916 अरब डॉलर)
- चीन (296 अरब डॉलर)
- रूस (109 अरब डॉलर)
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI)
- स्थापना - वर्ष 1966
- मुख्यालय - स्टॉकहोम (स्वीडन की राजधानी)
- कार्य
- युद्धों, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध करना
- देशों के नीति-निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं आदि को आँकड़ों का विश्लेषण और सुझाव उपलब्ध कराना