New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’

Dharma-Guardian

  • भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के 5वें संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का आयोजन 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं। 
  • जापानी सेना का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है।
  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास दोनों देशों को सामरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने श्रेष्ठ अभ्यासों को साझा करने में सक्षम बनाएगा। 
  • इस अभ्यास से दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच अंतर-संचालन क्षमता, सौहार्द्र और सहयोग बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। 

धर्म गार्जियन

  • यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है।
  • इसका आयोजन भारत और जापान में किया जाता है।

उद्देश्य 

  • सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना।
  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों को पूरा करने के लिए संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि करना
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR