New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन 2025

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय सेना की एक टुकड़ी भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्डियन' के छठे संस्करण में भाग लेने के लिए जापान रवाना हो गई।
  • यह सैन्य अभ्यास 24 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक जापान के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

धर्म गार्डियन सैन्य अभ्यास:-

  • 'धर्म गार्डियन' भारत और जापान के बीच एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है।
  • इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और जापान में किया जाता है।
  • पिछला अभ्यास फरवरी-मार्च 2024 में राजस्थान, भारत में आयोजित हुआ था।

भारतीय और जापानी दल की भागीदारी

  • भारतीय सेना: 120 सैनिकों की टुकड़ी, जिसमें मुख्य रूप से मद्रास रेजिमेंट के सैनिक शामिल होंगे।
  • जापानी सेना: 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 सैनिक इस अभ्यास में भाग लेंगे।

अभ्यास का उद्देश्य:-

इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में अंतर-संचालन को बढ़ाना है।

  • संयुक्त योजना और सामरिक रणनीतियों पर जोर
  • उच्च शारीरिक फिटनेस और युद्ध कौशल का विकास
  • आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया रणनीतियों का अभ्यास

रणनीतिक महत्व और क्षेत्रीय सुरक्षा

  • यह अभ्यास भारत और जापान के द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा।
  • क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले और समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।

भारत-जापान सैन्य सहयोग का विस्तार

  • अक्टूबर 2024 में भारतीय सेना प्रमुख की जापान यात्रा के बाद यह अभ्यास और महत्वपूर्ण हो गया है।
  • यह दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूत करने और सांस्कृतिक समझ बढ़ाने में सहायक है।

प्रश्न  - सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन किन देशों के बीच आयोजित किया जाता है ?

(a) भारत और दक्षिण अफ्रीका 

(b) भारत और नेपाल 

(c) भारत और जापान

(d) भारत और श्रीलंका 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR