चर्चा में क्यों?
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास पर भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) उच्च स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया।

IMEC का उद्देश्य और महत्व
- IMEC का मुख्य उद्देश्य एशिया, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।
- यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लचीला और दक्ष बनाने का प्रयास करता है।
आधिकारिक उद्घाटन और पहल
- IMEC की शुरुआत 9 सितंबर 2023 को G20 शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी।
- इसे भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), यूरोपीय संघ (EU) और अमेरिका सहित आठ देशों द्वारा सहयोग के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्य गलियारे और मार्ग:

- पूर्वी गलियारा: भारत से सऊदी अरब, यूएई होते हुए इस्राइल तक।
- उत्तर गलियारा: खाड़ी देशों से होते हुए यूरोप तक।
- इस गलियारे में रेलवे, सड़क मार्ग, समुद्री मार्ग और स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना शामिल होगी।
IMEC के लाभ
- रसद लागत में कमी: 30% तक।
- परिवहन समय में कमी: 40% तक।
- सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों का सुदृढ़ीकरण।
प्रश्न. भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) का आधिकारिक उद्घाटन कब हुआ था?
(a) 1 जनवरी 2023
(b) 9 सितंबर 2023
(c) 15 नवंबर 2023
(d) 20 मार्च 2023
|