New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 2020

प्रमुख बिंदु

  • हाल ही में, प्रधानमंत्री ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) का उद्घाटन किया। आई.एम.सी. 2020 का विषय- ‘स्मार्ट, सुरक्षित और स्थाई समावेशी नवाचार’ है। 
  • इसका आयोजन दूरसंचार विभाग, भारत सरकार और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा किया जा रहा है।

उद्देश्य

  • इसका उद्देश्य 'आत्मनिर्भर भारत', 'डिजिटल समावेशिता' एवं 'सतत् विकास, उद्यमिता और नवाचार' के विज़न को बढ़ावा देना है।
  • इसका उद्देश्‍य विदेशी और स्थानीय निवेश संचालित करना, दूरसंचार और उभरते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अनुसंधान तथा विकास को प्रोत्साहित करना भी है।

अन्य तथ्य

  • भारत में आज एक अरब से अधिक उपभोक्ता फोन का उपयोग करते हैं। साथ ही, भारत में अद्वितीय डिजिटल पहचान वाले एक अरब से अधिक लोग हैं।
  • भारत में 750 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। भारत में कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से लगभग 50% पिछले 4 वर्षों में इंटरनेट से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त भारत के कुल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में से आधे ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।

अन्य प्रयास

  • दूरसंचार उपकरण, डिज़ाइन, विकास एवं विनिर्माण के लिये भारत को एक वैश्विक केंद्र बनाना।
  • प्रौद्योगिकीय उन्नयन के कारण हैंडसेट्स और गैजेट्स को बार-बार बदलने की संस्कृति पर रोक लगाना।
  • इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट से बेहतर रूप से निपटने और एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था का सृजन करना।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR