New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत की वृद्धि-दर का पूर्वानुमान

चर्चा में क्यों?

विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये भारत की वृद्धि-दर के 8.3% होने का अनुमान व्यक्त किया है।

विश्व बैंक द्वारा जारी जी. डी. पी. पूर्वानुमान

देश



वृद्धि-दर

2021-22

2022-23

2023-24

भारत

8.3%

8.7%

6.8%

यू.एस.ए

5.6%

3.7%

2.6%

जापान

1.7%

2.9%

1.2%

चीन

8.0%

5.1%

5.3%

अर्जेंटीना

10.0%

2.6%

2.1%

बांग्लादेश

5.0%

6.4%

6.9%

प्रमुख बिंदु

  • विश्व बैंक ने जून 2021 में भारत की वृद्धि-दर के संदर्भ में किये गए पूर्वानुमान को अपरिवर्तित रखा है।
  • वर्तमान और आगामी वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि-दर अपने निकटतम भौगोलिक पड़ोसियों की तुलना में अधिक मजबूत रहेगी।
  • वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि-दर क्रमशः 8.7% और 6.8% रहने का पूर्वानुमान है। 
  • वैश्विक आर्थिक वृद्धि-दर में भी गिरावट का अनुमान है। इसे वर्ष 2022 में 4.1% और वर्ष 2023 में 3.2% रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
  • विश्व बैंक की रिपोर्ट में बढ़ती असमानता और मुद्रास्फीति से उत्पन्न जोखिम के प्रति भी चिंता व्यक्त की गई है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR