New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारत ने मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे को मानवीय सहायता भेजी

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारत सरकार ने मलावी, जाम्बिया और जिम्बाब्वे की सरकार और लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की
  • मानवीय सहायता - 
    • मलावी -  1000 मीट्रिक टन चावल
    • जाम्बिया  - निर्धारित 2500 मीट्रिक टन मक्का में से 1300 मीट्रिक टन मक्का की पहली खेप
    • जिम्बाब्वे  - 1000 मीट्रिक टन चावल
  • इस सहायता का उद्देश्य अल नीनो घटना के कारण उत्पन्न गंभीर सूखे से उत्पन्न संकट को दूर करना है 
  • यह सहायता भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत, दक्षिण-दक्षिण सहयोग की भावना और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेखांकित अफ्रीका के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

जिम्बाब्वे

  • जिम्बाब्वे, अफ्रीका में एक भूमि से घिरा हुआ देश है
  • इसकी सीमा नामीबिया , मोजाम्बिक , जाम्बिया , बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका से लगती है 
  • राजधानी – हरारे
  • मुद्रा  - जिम्बाब्वे डॉलर (ZWD)

जाम्बिया

  • जाम्बिया, अफ्रीका के दक्षिणी क्षेत्र में भूमि से घिरा हुआ देश है
  • इसकी सीमा नामीबिया, मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे, अंगोला, बोत्सवाना, तंजानिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और मलावी से लगती है 
  • राजधानी – लुसाका
  • मुद्रा  - जाम्बियन क्वाचा (ZMK)

मलावी

  • मलावी, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में भूमि से घिरा हुआ देश है
  • इसकी सीमा मोजाम्बिक, जाम्बिया और तंजानिया से लगती है 
  • राजधानी – लिलोंग्वे
  • मुद्रा  - मलावी क्वाचा (MWK)

प्रश्न  - मलावी की राजधानी कहाँ स्थित है ?

(a) हरारे

(b) ज़ोम्बा 

(c) लुसाका

(d) लिलोंग्वे

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR