New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारत जल सप्ताह और WASH सम्मेलन

  • जल शक्ति मंत्रालय  द्वारा 17-21 सितंबर 2024 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 8वें भारत जल सप्ताह 2024 (IWW-2024) का आयोजन किया गया।
  • थीम - समावेशी जल विकास और प्रबंधन के लिए साझेदारी और सहयोग
  • इसके साथ-साथ जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वाश (WASH) सम्मेलन 2024 का भी आयोजन किया गया।
    • Water, Sanitation And Hygiene से जुड़े इस तीन दिवसीय सम्मेलन का केंद्रित विषय 'ग्रामीण जल आपूर्ति को बहाल रखना' था । 
    • इस सम्मलेन ने ज्ञान के आदान-प्रदान, नवाचारों को प्रदर्शित करने और वैश्विक वाश चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया, जिसमें सतत विकास लक्ष्य 6 (एसडीजी 6) को प्राप्त करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • वाश (WASH) : Water, sanitation and Hygiene मूलभूत तत्व हैं जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • अपने लोगों को सुरक्षित पेयजल, उचित स्वच्छता सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण और आजीविका प्रदान करने के लिए विभिन्न देशों द्वारा WASH पहल शुरू की गई है।
  • इसके अंतर्गत सुरक्षित जल और स्वच्छता सेवाएं प्रदान करके सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए कार्यक्रम डिज़ाइन किए गए हैं। वाश कार्यक्रम के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं:
    • स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना
    • रोग संचरण को कम करना
    • पर्यावरणीय स्वास्थ्य में सुधार
    • जलवायु लचीलापन
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR