New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण देगा भारत

BINDIA

  • हाल ही में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्रालय ने एक समझौते पर  हस्ताक्षर किए 
  • इस समझौते के अनुसार वर्ष 2025 से 2030 तक भारत में 1500 बांग्लादेशी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा 
  • इन बांग्लादेशी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण, राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र में दिया जायेगा 

राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र

  • राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र का गठन भारत सरकार द्वारा वर्ष 2014 में किया गया था। 
  • यह प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त संस्थान है। 
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में तथा शाखा कार्यालय मसूरी में है।
  • इसकी स्थापना अध्ययन, प्रशिक्षण, ज्ञान साझा करने और अच्छे विचारों को बढ़ावा देने के माध्यम से शासन में सुधार लाने में सहायता के लिए की गई है। 
  • यह केंद्र सार्वजनिक नीति, शासन, सुधार, प्रशिक्षण और देश के सरकारी अधिकारियों के क्षमतावर्धन के क्षेत्र में कार्य करता है। 

प्रश्न - राष्‍ट्रीय सुशासन केंद्र का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?

(a) नई दिल्ली 

(b) चेन्नई 

(c) हैदराबाद 

(d) जयपुर 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR