New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारत ने शतरंज ओलंपियाड में जीते 2 स्वर्ण पदक

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारत ने शतरंज ओलंपियाड 2024 में 2 स्वर्ण पदक जीते। 
  • शतरंज ओलंपियाड 2024 का आयोजन बुडापेस्ट(हंगरी) में हुआ 
  • भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते।
  • भारतीय पुरुष टीम ने फ़ाइनल में स्लोवेनिया को हराया।
  • महिला वर्ग के फाइनल में, भारतीय महिला टीम ने अजरबैजान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 

शतरंज ओलंपियाड

  • यह एक प्रसिद्ध शतरंज टूर्नामेंट है
  • इसमें दुनिया के देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें प्रतिस्पर्धा करती हैं
  • इसका आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष में किया जाता है 
  • इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा किया जाता है 
  • पहला शतरंज ओलंपियाड वर्ष 1924 में आयोजित किया हुआ था।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE)

  • FIDE विभिन्न राष्ट्रीय शतरंज संघों को जोड़ता है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1924 में हुई।
  • मुख्यालय  - लॉज़ेन, स्विटज़रलैंड
  • इसे अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज और इसकी चैंपियनशिप के लिए शासी निकाय के रूप में मान्यता प्राप्त है

प्रश्न  - पहला शतरंज ओलंपियाड कब आयोजित किया हुआ था ?

(a) वर्ष 1920

(b) वर्ष 1924

(c) वर्ष 1926

(d) वर्ष 1934

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR