New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

भारत-जमैका संबंध

प्रारंभिक परीक्षा 

(अंतर्राष्ट्रीय संबंध, समसामयिक घटनाक्रम)

मुख्य परीक्षा

(सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 2 : द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार)

संदर्भ  

हाल ही में, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने 30 सितंबर से 3 अक्टूबर, 2024 के मध्य भारत की चार दिवसीय यात्रा की। भारत और जमैका के बीच पारंपरिक रूप से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जो इतिहास, संसदीय लोकतंत्र, राष्ट्रमंडल की सदस्यता और क्रिकेट के प्रति प्रेम के साझा संबंधों पर आधारित हैं।

भारत-जमैका संबंध 

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

  • भारत और जमैका के बीच संबंध वर्ष 1845 से चले आ रहे हैं, जब 36,000 से ज़्यादा भारतीयों को गिरमिटिया मज़दूर के तौर पर ब्रिटिश जमैका लाया गया था। 
  • वर्ष 1962 में जमैका की आजादी के बाद भारत जमैका को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाले पहले देशों में से एक था। 
  • भारत और जमैका के बीच राजनयिक संबंध 12 अगस्त 1962 को स्थापित हुए थे। 
  • प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जमैका यात्रा (1975) के बाद, वर्ष 1976 में किंग्स्टन में एक रेजिडेंट मिशन की स्थापना की गई थी।
  • भारत में जमैका के रेजिडेंट मिशन ने वर्ष 2020 में काम करना शुरू किया।

राजनयिक संबंध

  • मार्च 1983 में जमैका के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडवर्ड सीगा ने 7वें NAM सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा किया था। 
  • फरवरी 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मोंटेगो बे में नौवें G-15 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जमैका की यात्रा की थी, इसी यात्रा में वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी भी जमैका की यात्रा पर गए थे।
  • भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 15-18 मई 2022 के मध्य जमैका की यात्रा की थी।  
  • सितंबर 2019 में, जमैका प्रधानमंत्री होलनेस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान कैरिबियन नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी की पहली बैठक में भाग लिया था। 

जमैका प्रधानमंत्री की हालिया भारत यात्रा 

  • 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 तक समयावधि के दौरान, जमैका के प्रधानमंत्री द्वारा भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। 
  • जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने पीएम मोदी ने के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। 
  • इस वार्ता में चार प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किया गया:
    • डिजिटल सार्वजनिक आधारभूत संरचना सहयोग
    • डिजिटल भुगतान साझेदारी
    • सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम 
    • खेल सहयोग 
  • भारत और जमैका इस बात पर सहमत हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत सभी वैश्विक संस्थाओं में सुधार आवश्यक है।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि नई दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम जमैका मार्ग रखा जाएगा। 
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री को भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साइन एक क्रिकेट बल्ला भेंट किया, जबकि जमैका के पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को एक क्रिकेट बल्ला (क्रिस गेल द्वारा साइन किया हुआ) गिफ्ट में दिया।

संस्थागत तंत्र

  • भारत और जमैका के बीच एकमात्र संवाद तंत्र विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) है। 
  • इस तंत्र के तहत अब तक 5 दौर की बैठकें हो चुकी हैं; किंग्स्टन में तीन दौर (2001, 2005, 2011) और नई दिल्ली में दो दौर (2007 और अक्टूबर 2017)। 
  • भारतीय पासपोर्ट धारकों को जमैका में वीज़ा मुक्त प्रवेश और अधिकतम 90 दिनों तक वीजा मुक्त रहने का प्रावधान है। 

व्यापार और निवेश

  • दूरी की बाधा और जमैका की यूएसए, ईयू और कैरिबियन के साथ प्राथमिकता व्यापार व्यवस्था (PTS) के बावजूद द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग में लगातार वृद्धि हुई है। 
  • द्विपक्षीय व्यापार 2011-12 में 28.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 2022-23 में बढ़कर 92.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
  • भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएँ दवा उत्पाद, चिकित्सा उपकरण, वस्त्र, वाहन के पुर्जे और सहायक उपकरण, सिरेमिक उत्पाद, लोहा और इस्पात उत्पाद और मशीनरी हैं। 
  • भारत के आयात में एल्युमीनियम और सीसा उत्पाद, विद्युत मशीनरी और उनके पुर्जे और कुछ कॉफ़ी का बड़ा हिस्सा शामिल है। 
  • जमैका के साथ निवेश की सुरक्षा, दोहरे कराधान से बचाव, प्रत्यर्पण संधि या सिविल/आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता पर कोई द्विपक्षीय समझौता नहीं है।

मानवीय सहायता 

  • मार्च 2021 में भारत सरकार की 'वैक्सीन मैत्री' पहल के तहत जमैका को 'मेड इन इंडिया' कोविड-19 वैक्सीन की 50,000 खुराकें उपहार में दी गईं। 
  • फरवरी 2021 में भारत ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जमैका को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य की आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सा उपकरण दान किए।
  • भारत ने अक्टूबर 2010 में उष्णकटिबंधीय तूफान निकोल के बाद की स्थिति से निपटने के लिए जमैका को 50,000 अमेरिकी डॉलर का दान दिया। 

भारतीय प्रवासी

  • जमैका में लगभग 70,000 की संख्या में भारतीय प्रवासी हैं, जिनके पूर्वज 1845-1917 के दौरान भारत से आए थे, जिनमें से अधिकांश पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर से थे, जो गिरमिटिया मजदूर के रूप में काम करते थे। 
  • यह प्रवासी जमैका की जनसंख्या का लगभग 3% हैं, ये भारत और जमैका के बीच एक सामान्य सांस्कृतिक बंधन के रूप में कार्य करते हैं।
  • जमैका में भारतीय समुदाय मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल्स, आभूषण और हीरे, आईसीटी, चिकित्सा और स्वास्थ्य, और निर्माण क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल है। 
  • वर्तमान में, जमैका में लगभग 5000 भारतीय पासपोर्ट धारक हैं।

यह भी जानें

CARICOM के बारे में 

  • स्थापना: कैरिबियन समुदाय (CARICOM) की स्थापना 4 जुलाई 1973 को हुई।
  • कुल सदस्य: यह 21 देशों का समूह है: 15 सदस्य देश और 6 सहयोगी सदस्य।
    • सदस्य देश: अण्टीगुआ और बारबूडा, बहामास, बारबाडोस, बेलीज़, डोमिनिका, ग्रेनेडा, गुयाना, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, सेंट लूसिया, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो।
    • सहयोगी सदस्य: एंगुइला, बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स, केमन द्वीपसमूह, कुराकाओ, तुर्क और कैकोस द्वीप समूह। 
  • कैरीकॉम के चार मुख्य स्तंभ: आर्थिक एकीकरण; विदेश नीति समन्वय; मानव और सामाजिक विकास; और सुरक्षा। जनसंख्या: लगभग 16 मिलियन (60% 30 वर्ष से कम आयु के हैं)
  • मुख्य जातीय समूह: स्वदेशी लोग, अफ़्रीकी, भारतीय, यूरोपीय, चीनी, पुर्तगाली और जावानीस जातीय समूह।
  • भाषा: समुदाय बहुभाषी है; (अंग्रेज़ी मुख्य भाषा, पूरक फ़्रेंच और डच)

सांस्कृतिक सहयोग 

  • जमैका में भारत की संस्कृति, धर्म, प्रदर्शन कला और दर्शन में बहुत रुचि है। 
  • जमैका के लोग अपने रंग-बिरंगे उत्सवों को भारत की लोककथा परंपराओं और उत्सवों से बहुत जोड़ते हैं।
  • भारत और जमैका ने मार्च 1996 में संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 
  • महात्मा गांधी को जमैका के लोगों के बीच बहुत सम्मान दिया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष किंग्स्टन, जमैका में मनाया जाता है। 
  • भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच नियमित रूप से द्विपक्षीय टूर्नामेंट होते रहे हैं, जिनमें से कुछ मैच (टी-20, वनडे और टेस्ट मैच) किंग्स्टन में होते हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग 

  • भारत और जमैका बहुपक्षीय मंचों पर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने और वैश्विक दक्षिण (global south) की विकासात्मक अनिवार्यताओं जैसे मुद्दों पर समान विचारों और स्थितियों के साथ सहयोग करते हैं। 
  • जमैका ने जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य भागों में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों पर बार-बार चिंता व्यक्त की है। 
  • जमैका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार और विस्तार पर भारत की स्थिति का समर्थन करता है। 
  • जमैका ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) पर हस्ताक्षर और अनुसमर्थन किया है और अब वह इसका पूर्ण सदस्य है। 
  • जमैका भारत की वैश्विक पहल आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) में भी शामिल हो गया है।

देशनामा : जमैका 

  • राजधानी: किंग्स्टन
  • मुद्रा: जमैका डॉलर 
  • राज्य प्रमुख: ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स III
  • प्रधान मंत्री: एंड्रयू होल्नेस
  • स्थिति: कैरेबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय राष्ट्र।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:

  • इसे यूनाइटेड किंगडम द्वारा उपनिवेशित किया गया था, और वर्ष 1962 में इसे स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
  • जमैका राष्ट्रमंडल समूह का सदस्य है और ब्रिटिश सम्राट देश का प्रमुख है। 
  • अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का जन्म जमैकाई पिता और भारतीय मां की संतान के रूप में हुआ था।
  • जमैका वेस्ट इंडीज का हिस्सा है।
    • वेस्ट इंडीज एक देश नहीं है बल्कि कैरेबियन सागर में द्वीप देशों के एक समूह को संदर्भित करता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR