New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

भारतीय कला महोत्सव

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय कला महोत्सव के पहले संस्करण का आयोजन 29 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2024 तक होगा  
  • यह राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद में आयोजित किया जायेगा 
  • इसका आयोजन राष्ट्रपति निलयम द्वारा उत्‍तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जायेगा 
  • इस महोत्सव में पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध और वैविध्‍यपूर्ण सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी। 
  • इसमें लोग अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों की कला, संस्कृति, शिल्प और पाक-कला की विविधता से परिचित होंगे। 
  • इस आयोजन में इन राज्यों के 300 से अधिक कलाकार और कारीगर भाग लेंगे।

राष्ट्रपति निलयम

  • यह सिकंदराबाद,तेलंगाना में स्थित है 
  • यह भारत के राष्ट्रपति के लिए एक विशेष शीतकालीन विश्राम स्थल है 
  • निर्माण -  वर्ष 1860
  • इसका निर्माण हैदराबाद के निज़ाम नज़ीर-उद-दौला ने करवाया था 

प्रश्न  - राष्ट्रपति निलयम का निर्माण कब हुआ था ?

(a)वर्ष 1850

(b)वर्ष 1860

(c) वर्ष 1870

(d) वर्ष 1960

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR