New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय पदक विजेता

चर्चा में क्यों ?

  • पेरिस पैरालिंपिक में भारत की प्रीति पाल, रुबीना फ्रांसिस और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक तथा निशाद कुमार और मनीष नरवाल ने रजत पदक जीते 

निशाद कुमार

  • निशाद कुमार ने ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता 
  • ये हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले हैं
  • जब ये 8 साल के थे तो तभी एक हादसे में इनका दायां हाथ कट गया था।

मनीष नरवाल

  • मनीष नरवाल ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में  रजत पदक जीता 
  • ये हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं 
  • इन्होंने वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में 10 मीटर और 50 मीटर इवेंट में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीता था 
  • वर्ष 2019 की विश्व चैंपियनशिप में इन्होंने तीन कांस्य पदक जीते थे 

प्रीति पाल

  • प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर T35 क्लास में कांस्य पदक जीता।
  • इसके साथ ही ये ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं
  • इससे पहले इन्होंने महिलाओं की 100 मीटर T35 क्लास में कांस्य पदक जीता था
  • प्रीति पाल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
  • इन्होंने वर्ष 2024 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर T35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

रुबीना फ्रांसिस

  • रुबीना फ्रांसिस ने पी2- महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता 
  • ये मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं
  • इन्होंने वर्ष 2017 में बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता 
  • वर्ष 2019 विश्व पैरा चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता 
  • वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप- 2023 में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रजत पदक जीता 

मोना अग्रवाल

  • मोना अग्रवाल ने आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता 
  • ये राजस्थान के सीकर की रहने वाली हैं 
  • इन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता।
  • वर्ष 2023 में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता 
  • विश्व कप 2024 में इन्होंने स्वर्ण पदक जीता 

प्रश्न - ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं ?

(a) मोना अग्रवाल

(b) रुबीना फ्रांसिस

(c) प्रीति पाल

(d) अवनि लेखरा

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR