New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय पदक विजेता

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार और सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता 
  • अन्य पदक विजेता - 
    • योगेश कथुनिया - डिस्कस थ्रो में रजत पदक  
    • सुहास यथिराज - बैडमिंटन में रजत पदक  
    • तुलसीमति मुरुगेसन - बैडमिंटन में रजत पदक  
    • मनीषा रामदास - बैडमिंटन में कांस्य पदक 
    • नित्या सिवन - बैडमिंटन में कांस्य पदक
    • शीतल देवी और राकेश कुमार – तीरंदाजी में कांस्य पदक
  • भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में अब तक 3 स्वर्ण पदक सहित  कुल 15 पदक जीत लिए हैं

नितेश कुमार

  • नितेश कुमार ने पैरा बैडमिंटन एसएल-3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता 
  • ये राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले हैं 
  • इन्होंने वर्ष 2016 के राष्ट्रीय खेलों में पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। 
  • वर्ष 2022 में एशियाई पैरा खेलों में एकल वर्ग में रजत पदक जीता

सुमित अंतिल

  • सुमित अंतिल ने एफ64 जेवलिन थ्रो में 70.59 मीटर के पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता. 
  • ये हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं  
  • इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में इन्होंने स्वर्ण पदक जीता था.
  • इन्हें वर्ष 2021 में खेल रत्न पुरस्कार और वर्ष 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है

प्रश्न – पेरिस पैरालिंपिक में किस खिलाडी ने भारत के लिए जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता ?

(a) नितेश कुमार 

(b) योगेश कथुनिया 

(c) सुमित अंतिल

(d) सुहास यथिराज

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR