New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

मॉरीशस में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

MEDICINE-CENTER

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।
  • भारत-मॉरीशस स्वास्थ्य साझेदारी परियोजना लागत प्रभावी, भारत में निर्मित दवाओं की आपूर्ति करेगी।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र

  • प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को जेनेरिक दवाइयाँ कम मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाती हैं
  • यह दवाइयाँ ब्रांडेड दवाइयों जितनी ही प्रभावी होती हैं।
  • इनका उद्देश्य सभी के लिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं, उपभोग्य सामग्रियों और शल्य चिकित्सा वस्तुओं को उपलब्ध कराना और उपभोक्ताओं / रोगियों के खर्च को कम करना है।  
  • राज्य सरकारें या कोई भी संगठन/प्रतिष्ठित एनजीओ/ट्रस्ट/निजी अस्पताल/धर्मार्थ संस्थान/डॉक्टर/फार्मासिस्ट/व्यक्तिगत उद्यमी नए जन औषधि स्टोर के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के लिए पात्रता मानदंड के तहत व्यक्तिगत आवेदकों को डी. फार्मा/बी. फार्मा होना चाहिए।

PORTLUIS

मॉरीशस 

  • मॉरीशस हिंद महासागर में एक द्वीपीय देश है
  • यह एक अफ़्रीकी देश है, और अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित है। 
  • मॉरीशस की लगभग दो-तिहाई आबादी भारतीय मूल( मुख्य रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार) की है। 
  • यहाँ भोजपुरी व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है।
  • मॉरीशस की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है
  • राजधानी - पोर्ट लुइस 
  • मुद्रा - मॉरीशस रुपया
  • प्रधान मंत्री - प्रविंद जगन्नाथ

प्रश्न - हाल ही में किस देश में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया?

(a) मॉरीशस 

(b) केन्या 

(c) अमेरिका 

(d) जापान 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR