New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी

csir

  • हाल ही में CSIR मुख्यालय, नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी की स्थापना की गई।
  • इस जलवायु घड़ी की स्थापना वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने की है 
  • यह जलवायु परिवर्तन और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता प्रदान करेगी।
  • इस घड़ी में यह प्रदर्शित होगा कि पृथ्वी कितनी तेज़ी से 1.5 डिग्री सेल्सियस ग्लोबल वार्मिंग के लक्ष्य के करीब पहुँच रही है। 
  • उत्सर्जन बढ़ने के साथ 1.5 डिग्री सेल्सियस के लक्ष्य तक पहुँचने की तारीख करीब आती जाएगी तथा उत्सर्जन कम होने पर यह दूर होती जाएगी
  • यह उत्सर्जित CO2 की मात्रा और अभी तक की ग्लोबल वार्मिंग को भी प्रदर्शित करेगी 

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद

  • यह भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास संगठन है। 
  • इसकी स्थापना वर्ष 1942 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • भारत का प्रधानमंत्री इसका पदेन अध्यक्ष होता है 
  • यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय के रूप में पंजीकृत है।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इसका वित्तपोषण किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य राष्ट्रीय महत्त्व से संबंधित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान करना है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR