New
Freedom Offer : Get Upto 75% Discount on All Our Online, Pendrive, Test Series & DLP Courses. Valid Till 17th Aug. | Call: 9555124124

स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट

चर्चा में क्यों ?

  • भारत की दूसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिघाट जल्द ही नौसेना में शामिल होगी 
  • INS अरिहंत भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है 
  • इसे वर्ष 2018 में नौसेना में शामिल किया गया था 

INS अरिघाट 

  • यह परमाणु ऊर्जा चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है
  • इसका निर्माण विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के जहाज निर्माण केंद्र में किया गया।
  • इसकी लंबाई 111.6 मीटर, चौड़ाई 11 मीटर और विस्थापन 6,000 टन है 
  • इसमें एक सात ब्लेड वाला प्रोपेलर होगा जो दबावयुक्त जल रिएक्टर द्वारा संचालित होगा।
  • यह सतह पर 22 से 28 किमी/घंटा तथा पानी के अंदर 44 किमी/घंटा की गति से चल सकती है।
  • यह टारपीडो, बारूदी सुरंगें और परमाणु हथियार ले जा सकती है।
  • इस पर 750 किलोमीटर की रेंज वाली K-15 मिसाइलें लगाई जायेंगी

प्रश्न  -  निम्नलिखित में से कौन सी भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है ?

(a) INS अरिघाट

(b) INS वेला

(c) INS वागीर

(d) INS अरिहंत

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X