New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

इंदौर ने एक दिन में 11 लाख पौधे लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

RECORD

चर्चा में क्यों ?

  • इंदौर में 24 घंटे में 11 लाख से अधिक पौधे लगाकर "24 घंटे में एक टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक पेड़" की श्रेणी में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया 
  • ये पौधे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाये गए 
  • इस अभियान के दौरान इंदौर में 51 लाख पौधे लगाये जायेंगे।
  • इससे पहले "24 घंटे में एक टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक पेड़" की श्रेणी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड असम सरकार के वन विभाग के पास था।
  • असम सरकार के वन विभाग ने 13 और 14 सितंबर, 2023 को उदलगुरी में 24 घंटे में 9,21,730 पौधे लगाये थे 

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान

  • इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी।
  • इस अभियान के तहत सितंबर तक 80 करोड़ और मार्च, 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। 
  • ये पेड़ पूरे देश में व्यक्तियों, संस्थाओं, समुदाय आधारित संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों और स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाएंगे।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR