New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

INS त्रिपुट लॉन्च

INSTRIPUT

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में  भारतीय नौसेना ने INS त्रिपुट को लॉन्च किया 
  • इसका निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है 
  • इसका नाम शक्तिशाली तीर त्रिपुट के नाम पर रखा गया है। 

INS त्रिपुट की विशेषता

  • इस जहाज का विस्थापन 3600 टन है।
  • त्रिपुट श्रेणी के जहाज 4.5 मीटर खिंचाव (ड्रैफ्ट ) के साथ 124.8 मीटर लंबे और 15.2 मीटर चौड़े हैं। 
  • यह समुद्र में अधिकतम 28 नॉट (52 कि.मी.प्रति घंटे) की रफ्तार से चल सकता है।
  • यह 18 अधिकारियों और 180 सैनिकों के साथ 30 दिन तक समुद्र में रह सकता है।
  • इस जहाज को दुश्मन के सतह के जहाजों, पनडुब्बियों और हवाई जहाजों के खिलाफ युद्ध संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • यह गोपनीय मारक, उन्नत हथियार तथा सेंसर और प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन प्रणालियों से लैस हैं।
  • त्रिपुट श्रेणी के जहाज, रूस से प्राप्त किए गए तेग और तलवार श्रेणी के जहाजों के अनुवर्ती जहाज हैं।

प्रश्न -  INS त्रिपुट का निर्माण कहाँ किया जा रहा है ?

(a) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड 

(b) हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड 

(c) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड 

(d) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR