New
Diwali Offer - Get upto 75% Discount on all UPSC/PCS Online, Pendrive & Test Series Courses| Call: 9555124124

अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस

चर्चा में क्यों ?

  • प्रति वर्ष 23 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस मनाया जाता है

हिम तेंदुआ (Snow Leopard)

       

  • इसका वैज्ञानिक नाम पैंथेरा अन्सिया (Panthera uncia) है।
  • हिम तेंदुओं की बहुत लंबी, मोटी पूँछें होती हैं 
  • इनका उपयोग ये चट्टानों पर संतुलन बनाने के लिए करते हैं। 
  • ये दहाड़ नहीं सकते। 
  • ये लगभग 50 फीट तक की लंबाई तक छलांग लगा सकते हैं। 
  • ये एकांत में रहना पसंद करते हैं 
  • ये भारत, नेपाल, भूटान, चीन, मंगोलिया, रूस, कज़ाखस्तान, किर्गिज़स्तान, उज़्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि देशों में पाए जाते हैं। 
  • भारत में ये लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश में पाये जाते हैं। 
  • हेमिस राष्ट्रीय उद्यान, लद्दाख को हिम तेंदुओं की 'वैश्विक राजधानी' के रूप में भी जाना जाता है।

संरक्षण स्थिति:-

  • IUCN रेड लिस्ट: सुभेद्य (Vulnerable) 
  • CITES - परिशिष्ट - I 
  • भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972: अनुसूची 1

प्रश्न  - अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस कब मनाया जाता है ?

(a) 20 अक्टूबर

(b) 21अक्टूबर

(c) 23 अक्टूबर

(d) 25 अक्टूबर

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X