New
UPSC Foundation Course, Delhi & Prayagraj Centre | Call: 9555124124

अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव

चर्चा में क्यों

  • हाल ही में नई दिल्ली में पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव का आयोजन किया गया 
  • इसका आयोजन 5 से 6 सितंबर तक किया गया

solar

अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्य देशों में समुदायों पर सौर ऊर्जा के परिवर्तनकारी प्रभाव का जश्न मनाना है। 
  • इस महोत्सव का उद्देश्य सौर ऊर्जा की परिवर्तनकारी शक्ति को उजागर करना है
  • यह पूरी दुनिया को सूर्य के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना वर्ष 2015 में पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 21वें सम्मेलन के दौरान हुई थी 
  • इसका मुख्यालय गुरुग्राम(हरियाणा) में है 
  • इसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है 
  • यह अपने सदस्य देशों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने के साधन के रूप में सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देता है  
  • वर्तमान में इसके 100 पूर्ण सदस्य देश हैं 

प्रश्न  - अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 2010

(b) वर्ष 2014

(c) वर्ष 2015

(d) वर्ष 2019

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR