New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

आई.एस.ए. को पर्यवेक्षक का दर्जा

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance: ISA) को पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया।

संकल्प 76/123

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 76/123 के तहत आई.एस.ए. को पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया है।
  • आई.एस.ए. और संयुक्त राष्ट्र के मध्य समन्वय स्थापित होने से वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा के विकास में सहायता मिलेगी, जो सतत विकास लक्ष्य-7 को हासिल करने में मदद करेगा।

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 

  • वर्ष 2015 में पेरिस में ‘संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा अभिसमय’ (UNFCCC) के तत्त्वाधान में आयोजित कॉप-21 (COP-21) सम्मेलन में भारत और फ्रांस ने संयुक्त रूप से इसकी रूपरेखा व कार्यप्रणाली को प्रस्तुत किया गया था। 
  • आई.एस.ए. के अनुसार अब तक 101 देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं, जिनमें से 80 देशों ने इसकी पुष्टि भी की है। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR