New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (ISSF) द्वारा ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया 
  • यह ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप का चौथा संस्करण था 
  • इसका आयोजन  26 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 तक पेरू की राजधानी लीमा में हुआ 
  • भारत, ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
  • भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल  24 पदक जीते 
    • इसमें 13 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 8 कांस्य पदक शामिल हैं 
  • इटली 13 पदक के साथ पदक तालिका  में दूसरे स्थान पर रहा 

अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ

  • यह अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेलों का नियामक निकाय है। 
  • इसका गठन वर्ष 1907 में हुआ था। 
  • इसका मुख्यालय म्यूनिख, जर्मनी में है।

प्रश्न  - अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ का गठन कब हुआ था ?

(a) वर्ष 1900

(b) वर्ष 1905

(c) वर्ष 1907

(d) वर्ष 1909

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR