New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

जिमेक्स-2022

चर्चा में क्यों

11 सितंबर को जापान-भारत समुद्री अभ्यास का छठा संस्करण बंगाल की खाड़ी में प्रारंभ हुआ। इसका आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा किया जा रहा है।

जिमेक्स-22

  • यह संस्करण जिमेक्स की 10वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जो वर्ष 2012 में जापान में शुरू हुआ था।
  • गौरतलब है कि यह वर्ष भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है।
  • जिमेक्स-22 सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्र में जटिल अभ्यासों के माध्यम से दोनों देशों के समुद्री बलों के बीच उच्च स्तर की अंतःक्रियाशीलता को मजबूत करने का प्रयास है।
  • जिमेक्स-22 में दो चरण शामिल हैं- समुद्र में अभ्यास और विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण।

प्रमुख बिंदु

  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन वॉरशिप्स द्वारा किया जा रहा है।
  • इनमें बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रिगेट 'सह्याद्रि' और पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'कदमत' एवं 'कवरत्ती' शामिल हैं। 
  • इसके अतिरिक्त गाइडेड मिसाइल विध्वंसक रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, अपतटीय गश्ती पोत सुकन्या, एमआईजी29के लड़ाकू विमान आदि ने भी अभ्यास में भाग लिया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR