New
GS Foundation Batch - Admission Open | Call: 9555124124

काज़िंद सैन्य अभ्यास

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में भारत-कजाकिस्तान के बीच काज़िंद सैन्य अभ्यास औली(उत्तराखंड) में शुरू हुआ
  • यह काज़िंद सैन्य अभ्यास का 8वां संस्करण है 
  • यह 30 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
  • भारतीय दल में 120 कर्मी शामिल हैं
    • इसमें थल सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन और भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी शामिल है।
  • यह अभ्यास पर्वतीय और अर्ध-शहरी परिदृश्य में उग्रवाद/आतंकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित है 
  • इस अभ्यास से दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच सैन्य संबंध मजबूत होंगे।

काज़िंद सैन्य अभ्यास 

  • इसे पहली बार वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था। 
  • यह एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है।
  • इसे दोनों देशों में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है 
  • इसमें थल सेना और वायु सेना शामिल होती हैं। 

प्रश्न - काज़िंद सैन्य अभ्यास किन देशों के बीच आयोजित किया जाता है ?

(a) भारत-श्रीलंका 

(b) भारत-भूटान 

(c) भारत-फ़्रांस 

(d) भारत-कजाकिस्तान

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR