New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

भूमि युद्ध अध्ययन केंद्र

प्रमुख बिंदु

  • भूमि युद्ध अध्ययन केंद्र (Centre for Land Warfare Studies: CLAWS) ने 18 नवम्बर 2020 को अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे किये। भारतीय सेना से जुड़े इस थिंक टैंक की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी।
  • सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सी.एल.ए.डब्‍ल्‍यू.एस. ज़मीनी युद्ध एवं रणनीतिक अध्ययन पर एक स्वायत्त थिंक टैंक है, जो नई दिल्ली में स्थित है।
  • 15 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सी.एल.ए.डब्‍ल्‍यू.एस. द्वारा ‘चीन के बढ़ते जोखिम पर विशेष ध्यान के साथ युद्ध के परिवर्तित कार्यक्षेत्र’ पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
  • इस दौरान विघटनकारी प्रौद्योगिकियों में क्षमता निर्माण वृद्धि, कोर क्षमताओं को मज़बूत करने, रणनीतिक साझेदारी के महत्त्व और युवाओं के मध्य रणनीतिक संस्कृति को बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।
  • साथ ही थल सेना प्रमुख और सी.एल.ए.डब्‍ल्‍यू.एस. के संरक्षक जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने ‘स्कॉलर वारियर अवार्ड’ प्रदान किये।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR