चर्चा में क्यों?
21 से 22 मार्च तक अयोध्या में दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन होगा।

साहित्य व कला महोत्सव के बारे में:
- इस उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
- इस उत्सव का आयोजन उतरप्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से हो रहा है।
- यह अयोध्या राजघराने के ‘राज सदन ‘ में आयोजित किया जाएगा।
- इस उत्सव में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा।
- इस उत्सव में कई प्रसिद्ध कलाकार और विद्वान शामिल होंगे।
- इसका आयोजन मशहूर कवि,संगीत व सिनेमा के जानेमाने विद्वान यतींद्र मिश्र कर रहे हैं।
- अयोध्या में होने वाले अपनी तरह के इस पहले आयोजन में साहित्य एवं कला संस्कृति के कई दिग्गज शिरकत कर रहे हैं।
- दो दिवसीय इस उत्सव में दोनों ही दिन चार चार सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रश्न: पहली बार किस शहर में साहित्य एवं कला महोत्सव का आयोजन हो रहा है?
(a) वाराणसी
(b) लखनऊ
(c) अयोध्या
(d) प्रयागराज
|