भारत सरकार ने 5वीं समुद्री मत्स्य पालन जनगणना शुरू की है और इसके लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन VyAS-NAV लॉन्च किया है।
प्रमुख बिंदु:
इस समुद्री मत्स्य पालन जनगणना का समन्वय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) इस जनगणना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी है।
यह समुद्री जनगणना अप्रैल से दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
इसमें मत्स्यपालन परिवारों के जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (Central Marine Fisheries Research Institute - CMFRI)
यह भारत का एक प्रमुख समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान है, जो समुद्री मत्स्य पालन, समुद्री जैव विविधता, समुद्री पारिस्थितिकी और मरीन फिश फार्मिंग से संबंधित अनुसंधान कार्यों में संलग्न है।
इसका उद्देश्य भारत के समुद्री संसाधनों का सतत उपयोग सुनिश्चित करना है।
स्थापना वर्ष:1947
मुख्यालय:कोच्चि, केरल
प्रश्न. 5वीं समुद्री जनगणना के लिए कौन सा मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है?