New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

मसूद पेज़ेश्कियान बने ईरान के राष्ट्रपति

चर्चा में क्यों ?

Masoud-Pezeshkian

  • हाल ही में मसूद पेज़ेश्कियान को ईरान का राष्ट्रपति चुना गया।
  • ईरानी संविधान के अनुसार, जनता सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के माध्यम से राष्ट्रपति का चुनाव करती है।
  • ईरान में जन्मा ईरान का नागरिक ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकता है।
  • ईरानी संविधान के अनुसार,जीतने वाले उम्मीदवार को डाले गए वैध वोटों में से 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। 
  • ईरानी राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष का होता है, और वह पुनः चुनाव के लिए पात्र होते हैं।

ईरान

iran

  • ईरान पश्चिमी एशिया में स्थित एक देश है।
  • इसकी सीमा इराक़, तुर्की, अज़रबैजान, आर्मीनिया, तुर्कमेनिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से लगती है।
  • यह उत्तर में कैस्पियन सागर और दक्षिण में फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से घिरा है।
  • इसकी राजधानी तेहरान है।
  • ईरान की सबसे ऊँची चोटी माउंट दमावंद है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR