New
The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back The Biggest Holi Offer UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 12 March Call Our Course Coordinator: 9555124124 Request Call Back

मौसम विज्ञान केंद्र, लेह (Meteorological Centre, Leh)

संदर्भ

हाल ही में, केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने लेह (लद्दाख) में मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु

  • यह केंद्र 3500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित मौसम केंद्र होगा।
  • भविष्य में मौसम संबंधी घटनाओं के कारण होने वाले नुकसान को रोकने तथा लद्दाख में मौसम संबंधी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मज़बूत करने के लिये लेह में ‘स्टेट ऑफ द आर्ट मौसम विज्ञान केंद्र’ की स्थापना की गई है।
  • यह केंद्र ऊँचाई वाले क्षेत्रों में विश्व स्तरीय सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ लद्दाख के लोगों एवं प्रशासन को मौसम एवं जलवायु संबंधी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान करेगा।
  • यह नुब्रा, चांगथांग, पैंगोंग झील, ज़ास्कर, कारगिल, द्रास, धा-ब्यामा (आर्यन घाटी), खलसी जैसे महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिये मौसम पूर्वानुमान की सुविधा प्रदान करेगा।
  • लद्दाख क्षेत्र में तीव्र ढलान वाले पहाड़, वनस्पतिरहित श्लथ मृदा (Loose Soil) और मलबे के ढेर पाए जाते हैं, जिससे इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक घटनाओं, जैसे- बादल फटना, फ्लैश फ्लड्स, हिमस्खलन, हिमनदीय विस्फ़ोट आदि का खतरा बना रहता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X