New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

सैन्य अभ्यास तरंग शक्ति 2024

चर्चा में क्यों ?

  • यह भारतीय वायु सेना की मेजबानी में होने वाला पहला बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास है 
  • इसका आयोजन 2 चरणों में होगा।
  • पहला चरण 6 से 14 अगस्त, 2024 तक तमिलनाडु के सुलूर में होगा।
    • इसमें जर्मनी, फ़्रांस, स्पेन और ब्रिटेन की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी
  • दूसरा चरण 1 से 14 सितंबर, 2024 तक राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगा।  
    • इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, बांग्लादेश, सिंगापुर, यूएई की वायु सेनाएं शामिल होंगी।
  • इस सैन्य अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • इसमें 51 देशों को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
  • यह भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय वायु अभ्यास होगा।
  • इस सैन्य अभ्यास का मुख्य फोकस ‘आत्मनिर्भरता’ के तहत स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा।

प्रश्न - तरंग शक्ति सैन्य अभ्यास 2024 का पहला चरण निम्नलिखित में से किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?

(a) उत्तर प्रदेश 

(b) तमिलनाडु 

(c) राजस्थान 

(d) उत्तराखंड 

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR