New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124 GS Foundation (P+M) - Delhi: 26 Feb, 11:00 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 15 Feb, 10:30 AM Call Our Course Coordinator: 9555124124

PROBA-3 मिशन

चर्चा में क्यों ?

  • प्रोबा-3 मिशन 5 दिसंबर को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसरो के PSLV-C59 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा।
  • यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के PROBA-3 मिशन के दो उपग्रहों को ले जाएगा।
    • इसमें कोरोनाग्राफ स्‍पेसक्राफ्ट और ऑक्‍युल्‍टर स्‍पेसक्राफ्ट शामिल हैं।
    • दुनिया में पहली बार प्रोबा-3 मिशन में दो कृत्रिम उपग्रह ‘समानांतर उपग्रह युग्म (Parallel Satellite Pair)’ संरचना में होंगे।

PROBA-3 मिशन 

  • निर्माण एवं डिज़ाइन - यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)
  • कार्य - सूर्य के वायुमंडल की बाहरी परत अर्थात कोरोना का अध्ययन करना
  • प्रक्षेपण कक्ष - इसरो द्वारा दोनों उपग्रहों को 600 x 60530 किलोमीटर की अत्यधिक दीर्घवृत्ताकार कक्षा में एक साथ प्रक्षेपण
  • बाद में दोनों कृत्रिम उपग्रहों को समानांतर कक्षा में स्थापित किया जाएगा।
  • शामिल उपग्रह -इस मिशन के तहत दो कृत्रिम उपग्रहों का एक साथ प्रक्षेपण
    • ये कृत्रिम उपग्रह एक-दूसरे से लगभग 150 मीटर की दूरी पर समानांतर गति करेंगे और प्रतिदिन छह घंटे तक एक ही दिशा में उड़ेंगे।
    •  इस सापेक्ष स्थिति बनाए रखने के लिए, एक कृत्रिम उपग्रह से दूसरे कृत्रिम उपग्रह पर लगे रिफ्लेक्टर पर लेजर प्रकाश का उपयोग किया जाएगा।
  • प्रोबा-3 मिशन अंतरिक्ष में एक प्रकार की प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी जो रणनीतियों, मार्गदर्शन, नेविगेशन एवं नियंत्रण तथा अन्य एल्गोरिदम, जैसे- सापेक्षिक जी.पी.एस. नेविगेशन आदि के संदर्भ में स्पष्टता प्रदान करेगी।
  • यह मिशन फॉर्मेशन फ़्लाइंग के लिए मेट्रोलॉजी उपकरणों जैसी प्रमुख तकनीकों को भी मान्य करेगा। 
    • इस तकनीक का उपयोग भविष्य के मंगल सैंपल रिटर्न मिशन और निम्न-पृथ्वी कक्षा से उपग्रहों को डी-ऑर्बिट करने के लिए किया जा सकता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)

  • ISRO भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत एक अंतरिक्ष एजेंसी है।
  • इसका मुख्यालय कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में है।
  • इसरो का गठन 15 अगस्त 1969 को किया गया था।
  • इसका उद्देश्य विभिन्न राष्ट्रीय आवश्यकताओं के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का विकास और अनुप्रयोग है।

PSLV-C59

  • यह एक लॉन्‍च व्हिकल होता है।
  • इसकी मदद से सैटेलाइट और स्‍पेसक्राफ्ट को अंतरिक्ष की कक्षाओं में स्‍थापित किया जाता है।
  • यह व्हिकल 44.5 मीटर ऊंचा है, जबकि इसका द्रव्‍यमान 320 टन है।
  • पिछले कुछ वर्षों में इसरो ने PSLV के जरिय कई स्‍पेस मिशन को सफलतापूर्वक अन्तरिक्ष में भेज चुका है।

प्रश्न- PROBA-3 मिशन निम्नलिखित में से किस अंतरिक्ष एजेंसी से संबंधित है?

(a) नासा 

(b) इसरो 

(c) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) 

(d) जापान की अंतरिक्ष एजेंसी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR