New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

मिशन सागर-II

प्रमुख बिंदु

  • हाल ही में, 'मिशन सागर-II' के एक अंग के रूप में भारतीय नौ-सेना जहाज ‘ऐरावत’ ने खाद्यान्न सहायता की एक खेप लेकर पोर्ट सूडान में प्रवेश किया। विदित है कि भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और कोविड-19 महामारी से उबरने में मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रही है।
  • ‘मिशन सागर-II’, मई-जून 2020 में सम्पन्न हुए ‘मिशन सागर-I’ का ही अनुसरण करता है। ‘मिशन सागर-I’ के तहत भारत ने मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस को खाद्यान्न सहायता व दवाइयाँ प्रदान की थीं।
  • ‘मिशन सागर-II’ के एक अंग के रूप में भारतीय नौ-सेना जहाज ऐरावत सूडान, दक्षिण सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को खाद्यान्न सहायता पहुँचाएगा।
  • ‘मिशन सागर-II’, ‘सागर’ क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास के भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो भारत द्वारा अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ सम्बंधों के महत्त्व को दर्शाता है।
  • भारतीय नौसेना इस मिशन को रक्षा एवं विदेश मंत्रालय तथा भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ नजदीकी समन्वय स्थापित करते हुए आगे बढ़ा रही है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR