New
Delhi Centre : GS Foundation Batch, Starting from 30th Sept. 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

चर्चा में क्यों ?

  • मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 
  • इन्हें यह पुरस्कार 8 अक्टूबर 2024 को 70वें  नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान दिया जाएगा
  • मिथुन चक्रवर्ती ने 350 से ज्यादा फिल्में कीं हैं 
  • इन्हें 3 नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

  • भारत सरकार ने वर्ष 1969 में 'भारतीय सिनेमा के जनक' कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के की याद में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत की थी।
  • यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • यह भारतीय सिनेमा में एक कलाकार के लिए सर्वोच्च सम्मान है।
  • यह फिल्म समारोह निदेशालय (सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक संगठन) द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिवर्ष प्रस्तुत किया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की पहली प्राप्तकर्ता 1969 में देविका रानी थीं।

प्रश्न  - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1960

(b) वर्ष 1965

(c) वर्ष 1969

(d) वर्ष 1999

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR