New
IAS Foundation New Batch, Starting from 27th Aug 2024, 06:30 PM | Optional Subject History / Geography | Call: 9555124124

मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास

चर्चा में क्यों ?

  • भारतीय सेना और श्रीलंकाई सेना के बीच मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास 12 अगस्त 2024 को श्रीलंकाई सेना प्रशिक्षण स्कूल, मदुरू ओया में शुरू हुआ। 
  • इसका आयोजन 12 से 25 अगस्त तक होगा 
  • यह मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास का 10वां संस्करण है 
  • इसका प्रमुख उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आतंकवादी विरोधी अभियान चलाने की क्षमताओं में वृद्धि करना है 
  • इसमें भारत की ओर से राजपूताना राइफल्स के 106 जवान भाग ले रहे हैं 
  • श्रीलंकाई सेना की ओर से गजाबा रेजिमेंट के जवान भाग ले रहे हैं

मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास

  • यह भारत और श्रीलंका की सेनाओं का द्विपक्षीय वार्षिक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है।
  • इसे वर्ष 2012 में शुरू किया गया था
  • इसे एक वर्ष भारत और एक वर्ष श्रीलंका में आयोजित किया जाता है। 
  • इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य श्रीलंकाई सशस्त्र बलों के साथ सैन्य संबंधों को मजबूत करना है।

प्रश्न - मित्र शक्ति सैन्य अभ्यास का आयोजन किन देशों के बीच किया जाता है ?

(a) भारत और जापान 

(b) भारत और नेपाल 

(c) नेपाल और श्रीलंका

(d) भारत और श्रीलंका

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X